Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home/u875438138/domains/khabartak24x7.in/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50
15th January 2025
images (26)

सूरजपुर: जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2020 का आयोजन जिले में 19 जनवरी 2020 को किया जायेगा। जिसमें 19 जनवरी 2020 दिन रविवार को बूथस्तर पर तथा 20 एवं 21 जनवरी 2020 घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग एक लाख सत्ताईस हजार एक सौ बाईस, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराख दी जायेगी जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेषन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायगे।

जिले से उक्त अभियान की सतत् निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु माॅनिटरिंग टीम का गठन किया गया है, उक्त टीम के द्वारा 19 जनवरी 2020 को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 20 एवं 21 जनवरी 2020 को घर-घर भ्रमण कर उक्त अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आर0एस0 सिंह तथा डाॅ0 अजय मरकाम (जिला टीकाकरण अधिकारी) की देख-रेख में जिले की टीम भ्रमण कर उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी।

उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिले के समस्त जिलाधिकारियों की बैठक का आयोजन 07 जनवरी 2020 को किया गया जिसमें कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु अपेक्षित सहयोग हेतु जिलाधिकारियों को निर्देषित किया गया।

Leave a Reply