Murmu ji

दिल्ली (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तरी से भाजपा के सांसद खगेन मुर्मू ने आज आह्वान किया कि दिल्ली के बहुमुखी विकास के लिए भाजपा को वोट दें।

श्री मुर्मू ने शाम चुनावी सभाओं एवं डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से यह अपील की।इस मौके पर उत्तरप्रदेश खलीलाबाद संत कबीर नगर से भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि आगामी 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है और आपके विधानसभा क्षेत्र तुगलकाबाद से भाजपा के श्री रोहतास विधूड़ी जी प्रत्याशी है।

सांसद मुर्मू ने कहा कि आपलोगों ने देखा है,कि दिल्ली की सत्ता पर पिछले 12 सालों से आप काबिज है लेकिन यहां विकास कार्य कुछ भी नहीं हो पाया है। यहां की सड़के टूटी हुयी है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सबसे खराब हालत पेयजल का है। लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। इलाके में पढ़ाई के लिए स्कूल कालेज नहीं है। नजदीक में कोई बेहतर अस्पताल नहीं होने से लोगो को दूर जाना पड़ता है,जबकि तुगलकाबाद कभी राजधानी हुआ करता था।

केंद्र सरकार के बजट की सराहना करते हुए श्री मुर्मू ने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि आज जो बजट आया है, उसमें हमारी सरकार ने आम लोगों के लिए कई कल्याणकारी घोषणाए की है। 12 लाख से कम सालाना आमदनी वाले लोगों को अब कोई टेक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही केंसर की 36 तरह की दबाये सस्ती कर दी गई है। कई जरूरी समान सस्ते किए गए है। दिल्ली के विकास पर फोकस किया गया है।

श्री मुर्मू ने दिल्ली एवं तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी एवं भाजपा के प्रत्याशी को अपना बोट देकर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। एल.एस.

cropped-FB_IMG_1696502811767-1.jpg
Agency

About The Author

Leave a Reply