Candidates contesting panchayat elections were informed about the code of conduct during the meeting

सूरजपुर: जिला पंचायत सदस्य हेतु निर्वाचन लड़ने वाले सर्व क्षेत्र के अभ्यार्थियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभ्यार्थी, निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सभी अभ्यार्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता को आदर्श आचरण नियम, निर्वाचन नियम , मतदान की प्रक्रिया, मतगणना की प्रक्रिया, निर्वाचन अपराध संबंधी जानकारी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। तत्पश्चात अभ्यर्थियों का शंका समाधान कर, सभी से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निर्विघ्न निर्वाचन कराने में सहयोग करने की अपील की गई। एवं आयोग द्वारा अभ्यार्थियों को प्रदान किए जाने वाले दस्तावेज आदर्श आचरण संहिता एक प्रति, मतदान केंद्र की सूची एक प्रति ,निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची एक प्रति, अभ्यर्थी का पहचान पत्र सर्व अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया।

About The Author

Leave a Reply